350 प्लस के लक्ष्य के साथ 2019 के लिए, अमित शाह कर रहे 5 ब्रह्मशास्त्र पर कार्य
350 प्लस के लक्ष्य के साथ 2019 के लिए, अमित शाह कर रहे 5 ब्रह्मशास्त्र पर कार्य
Share:

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तेजी से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। उनमें जोश और उत्साह का दुगना संचार हो गया है। अब वे भाजपा को केंद्र में वर्ष 2019 में सत्तासीन करने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस बार भाजपा 350 प्लस के लक्ष्य के साथ कार्य करने जा रही है। अमित शाह इस उद्देश्य के ही साथ करीब 5 ब्रह्मशास्त्र पर कार्य करेंगे जिससे विपक्ष को हार का सामना करना पड़ जाए। एक प्रमुख समाचार नेटवर्क ने ओपिनियन पोल किया जिसमें कहा गया कि यदि चुनाव होता है तो फिर भाजपा को 298 सीट मिल सकती हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए भी बेहतर तरह से कार्य कर चुके हैं। इस बार भाजपा फिर पीएम नरेंद्र मोदी को अपना ब्रांड बनाते हुए हर तरह से कैंपेन कर सकती है। भाजपा नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राईक, भ्रष्टाचार, महंगाई नियंत्रित करने और अन्य मसलों पर देशवासियों के बीच पहुॅचकर वोट की मांग कर सकती है। भाजपा द्वारा अलग रणनीति बनाई जा रही है जिसके तहत मंत्रियों को अपने अपने क्षेत्रों में या अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों की सीटों को जितवाने का जिम्मा दिया गया है।

दूसरी ओर भाजपा के सांसदों से गंभीर रहने के लिए और सदन में न आने पर सवाल भी किए गए हैं। अमित शाह ने सांसदों को कहा कि जो भी है वह भाजपा है आप और मैं कुछ नहीं है। ऐसे में सांसदों को पार्टी के प्रति गंभीर रहने के लिए कहा गया है। पार्टी राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद को निर्वाचित करवाकर दलितों की सहानुभूति ले चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और स्वयं अमित शाह दलितों के साथ भोजन करते रहे हैं। ऐसे में भाजपा की यह एक महत्वपूर्ण स्ट्रेटेजी है।

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्य व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही साथ भाजपा को सीएम योगी को किया जाने वाला सपोर्ट इस राज्य में भाजपा की मजबूती बन सकता है। बिहार में भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार के साथ हाथ मिलाकर जातिगत समीकरण तो साधे हैं साथ ही नीतीश कुमार के समर्थक वोटर्स की भी सहानुभूति ली है। महाराष्ट्र,कर्नाटक, मध्यप्रदेश समेत ऐसे कई राज्यों में भाजपा चाहती है कि जिन सीटों पर उसे हार मिली थी या वह दूसरे क्रम पर थी इस बार उन सीटों को वह जीते ऐसे में उसे बड़ी सफलता मिलेगी।

BJP मिशन 2019: अमित शाह ने 360 से ज्यादा सीटे जितने का किया दावा

UAE में BJP की महिला नेता की कार से गिरकर मौत

कार्पोरेट घरानों से चंदा लेने में भाजपा सबसे आगे

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -