भारतीय हॉकी टीम और अभिनव बिंद्रा रियो ओलंपिक में, दिखाएंगे दमदार प्रदर्शन
भारतीय हॉकी टीम और अभिनव बिंद्रा रियो ओलंपिक में, दिखाएंगे दमदार प्रदर्शन
Share:

भारतीय हॉकी टीम गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम और 2008 बीजिंग ओलिंपिक के गोल्ड मेडल विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा पांच अगस्त से शुरू हो रहे रियो ओलिंपिक के लिए शनिवार को खेलगांव पहुंच गए.

रियो ओलिंपिक में श्रीजेश की अगुवाई वाली हॉकी टीम में सरदार सिंह, वी.आर. रघुनाथ और रूपिंदर पाल सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. हॉकी टीम ने भारतीय टीम के लिए बने परिसर में अपना सामान रखा और तुरंत भारत के बाकी खिलाड़ियों से मिलने बाहर आई.

बिंद्रा भी शनिवार तड़के यहां पहुंच गए. उनका स्वागत भारत के दल प्रमुख राकेश गुप्ता और उनके स्टाफ ने किया. हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस ने औपचारिकताएं पूरी कीं और उन्हें तुरंत ही कमरे मिल गए. गुप्ता ने कहा, 'हॉकी टीम स्पेन से यहां पहुंची और खिलाड़ी अपने कमरों में चले गए.' उन्होंने कहा, 'अभिनव बिंद्रा भी रियो ओलिंपिक पहुच गए हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -