सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ’ए नाइट बिफोर द सर्जिकल स्ट्राइक’
Share:

इंडियन आर्मी द्वारा पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर एक शाॅर्ट फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। यह राइटर-डायरेक्टर-एक्टर नलिन सिंह लेकर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म का नाम है, ’ए नाइट बिफोर द सर्जिकल स्ट्राइक’ है। बता दें, नलिन इससे पहले ’गांधी टू हिटलर’ जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं।

इस फिल्म की स्टोरी एक चोर और पुलिसवाले की बातचीत के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएगी। यह एक काॅमेडी फिल्म है, जिसका विषय सर्जिकल स्ट्राइक है। फिल्म की कहानी एक चोर और पुलिसवाले की है। बता दें, इसमें चोर एक साधारण भारतीय इंसान का प्रतिनिधित्व करता है। फिल्म ’ए नाइट बिफोर द सर्जिकल स्ट्राइक’ की शुरुआत उस सीक्वेंस से होती है, जिसमें एक पुलिसवाला, चोर का पीछा कर रहा है। इसे देख दर्शकों को ऐसा प्रतीत होगा कि यह एक मर्डर मिस्ट्री है।

हालांकि फिल्म के बैकग्राउंड में राष्ट्रीय गीत भी सुनाई देगा। इससे दर्शकों को यह अंदाजा हो जाएगा कि इसकी कहानी देशप्रेम के इर्दगिर्द घूमेगी। फिल्म के दौरान चोर, पुलिसवाले पर गोली की तरह कई सवाल दागता है।

नलिन सिंह ‘गांधी टू हिटलर’, जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं। इस फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर भी नलिन ही थे। ’गांधी टू हिटलर’ को कान्स और बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है।  

इस क्रिकेटर को डेट कर रही सागरिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -