UP में 40 आईएएस और 6 पीएससी लेवल आॅफिसर्स के तबादले
UP में 40 आईएएस और 6 पीएससी लेवल आॅफिसर्स के तबादले
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में प्रशासनिक बदलाव किया है। जिसके तहत राज्य में 40 आईएएस अधिकारियों के कार्यस्थान पर बदलाव किया गया है। साथ ही 6 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। नई पदस्थापना के तहत प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार से अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं पारेक्षण निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। पावर कार्पोरेशन के एमडी विशाल चैहान से उत्र प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के एमडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी ले ली गई है। दूसरी ओर रमा रमण को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य सरकार ने बदलाव करते हुए व्यवस्था दी है कि अपर मुख्य ​सचिव, आबकारी विभाग दीपक त्रिवेदी से सूक्म, लघु एवं मध्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे संजय भूसरेड्डी को योगी सरकार ने प्रमुख सचिवए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के पद पर तैनाती दी है। वह कमिश्नरगन्ना के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। माना जा रहा है कि सरकार गन्ना किसानों के बकाया के वितरण को लेकर गंभीर है।

नई व्यवस्था में कनक त्रिपाठी को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्षए सीताराम यादव को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया हैण् बालकृष्ण ​त्रिपाठी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा होंगेए जबकि डॉ नितिन बंसल वाराणसी के नए नगर आयुक्त का पद संभालेंगे। कानपुर के कमिश्नर पीके महान्ति से आयुक्त एवं निदेशकए हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। गई है।

कामरान रिजवी अब आलोक कुमार और विशाल चैहान की जगह अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम के पद पर पदस्थ होंगे। यही नहीं राजीव शर्मा को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, अखिलेश कुमार को मिश्रा को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी मिली है। अविनाश कृष्ण सिंह सीईओ,खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,राम मनोहर मिश्र नियंत्रक, ​विधिक माप विज्ञान, आनंद कुमार सिंह प्रथम को विशेष सचिव राजस्वए राजेंद्र कुमार सिंह को निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहारए अटल कुमार राय को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारीए नोएडा बनाया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों को भी अन्य स्थानों पर पदस्थ किया गया है जिसमें अविनाश सिंह को कानपुर नगर आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं विशाल भारद्वाज अपर निदेशक के पद पर पदस्थ किए गए हैं। यही नहीं विजय कुमार सिंह अपर निदेशक सूडा के पद पर,राजेश कुमार पांडेय को रामपुर और अरविंद कुमार पांडेय को बस्ती का सीडीओ बनाया गया है। योगेंद्र कुमार अब आगरा विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी होंगे।

डीएसपी मर्डर केस में बड़ी कार्यवाई, नाॉर्थ श्रीनगर के SP को हटाया

किसान आंदोलन के बाद एक्शन में शिवराज, ताबड़तोड़ 10 कलेक्टर बदले, 11 नए चेहरे मैदान में

पैसे लेकर सेना में ट्रांसफर-पोस्टिंग करवाने वाला सेना अधिकारी CBI गिरफ्त में

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -