फिर चली अमेरिका में गोलियां, माॅल में गोलीबारी में 4 की मौत
फिर चली अमेरिका में गोलियां, माॅल में गोलीबारी में 4 की मौत
Share:

बर्लिंगटन : अमेरिका के बर्लिंगटन के कैसकेड शाॅपिंग माॅल में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। अमेरिकी चुनाव प्रचार के बीच फिर से फायरिंग होने के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है। अमेरिका में बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर आला नेताओं ने चिंता जताई है। मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है।

यह घटना उत्तरी सिएटल से लगभग 105 किलोमीटर दूर हुई है। दरअसल शुक्रवार की रात कैसकेड शाॅपिंग माॅल में कुछ लोग दाखिल हुए। इन लोगों ने वहां मौजूद लोगों पर फायरिंग कर दी। अंधाधुंध गोलियां चलने से माॅल में हड़कंप मच गया। लोग बचने के लिए यहां - वहां भागने लगे।

हालांकि कुछ लोग गोलियों के शिकार हो गए। इस घटना में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि हमलावर फरार हैं। मगर उनकी तलाश की जा रही है। बताया गया है कि शूटर लैटिन अमेरिकी हैं और उन्होंने ग्रे रंग के परिधान पहन रखे थे। जब शूटर माॅल में दाखिल हुआ तो उसने हवाई फायर किए इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई।

बौखलायें पाकिस्तानी अधिकारी, मजाक भी बन रहे

सीरियाई सैनिकों ने किया अलेप्पो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -