समुद्री क्षेत्र में मिली 4 समुद्री नौकाऐं, सुरक्षा बढ़ाई
समुद्री क्षेत्र में मिली 4 समुद्री नौकाऐं, सुरक्षा बढ़ाई
Share:

अहमदाबाद। सीमा सुरक्षा बल ने कोटेश्वर के ही साथ सर क्रीक के क्षेत्र में पाकिस्तानी नावों को पकड़ा है। ऐसी 4 नावों को पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि नावों में कुछ लोग सवार थे लेकिन वे भारतीय सुरक्षा दल के नज़र आने के बाद भाग निकले। इस क्षेत्र में घुटनों तक दलदल की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में गश्ती दल को गश्त करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि 26/11 के आतंकी हमले में आतंकियों द्वारा नावों का उपयोग भारत की सीमा मेें दाखिल होने के लिए हुआ था। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि नावों को लेकर अभी अधिक कुछ नहीं कहा जा पा रहा है लेकिन इस मामले में जांच की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर तो ये बोट्स मछली पकड़ने वाली लग रही हैं इनमें मछली पकड़ने की सामग्री के साथ कुछ बर्तन मिले हैं। सीमा सुरक्षा बल ने इस मसले पर जांच करने के ही साथ समुद्र में भारतीय क्षेत्र में गश्त प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों द्वारा यह संभावना जताई गई है कि पाकिस्तानी समुद्री क्षेत्र में भाग निकले हैं। मगर अब एहतियातन सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं

कच्छ इलाके में BSF ने फिर जब्त की दो पाकिस्तानी नाव

मछली पकड़ने गये मछुआरे पकड़ाये

कच्छ के तट पर मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -