न पते की जानकारी न पैन की, ले लिया करोड़ों रूपए का दान
न पते की जानकारी न पैन की, ले लिया करोड़ों रूपए का दान
Share:

नईदिल्ली। राष्ट्रीय दलों द्वारा बड़े पैमाने पर पैन नंबर और पते की जानकारी न लेते हुए करोड़ों रूपयों का दान दानदाता से ले लिया। इस तरह का दान लेने में केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी भी किसी से पीछे नहीं रही। इस तरह से 160 करोड़ रूपए का चंदा इस तरह का है जिसमें पैन कार्ड का उल्लेख किया गया है और न ही दाता का पता दिया गया है। इस मामले में गैर सरकारी संगठन एडीआर की रिपोर्ट जारी की गई जिसमें विभिन्न दलों की चुनावी फंडिंग की जानकारी सामने आई है।

वर्ष 2012 और वर्ष 2013 से वर्ष 2015 व 2016 की 4 वर्ष की अवधि में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत 5 राजनीतिक दलों को काॅर्पोरेट कंपनीज़ से 956.77 करोड़ रूपए का चंदा दिया गया। काॅर्पोरेट द्वारा भाजपा को सबसे अधिक चंदा देने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 167 दानदाताओं को केवल 198.16 करोड़ रूपए का चंदा दिया गया।

इन दलों को सर्वाधिक राशि वर्ष 2014 और 2015 में मिली। जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस को 85 प्रतिशत का दान कार्पोरेअ से मिला हैं राजनीतिक दलों को सबसे अधिक दान देने वालों में सत्या इलेक्टोरल ट्रस्ट है। मिली जानकारी के अनुसार 806 करोड़ रूपए के दान ऐसे हैं जिसमें भुगतान की प्रक्रिया शामिल नहीं है। यह बात सामने आई है कि राजनीतिक दल चंदा प्राप्त करने के लिए अपनाई जाने वाली प्रकिया को पूरी तरह से नहीं अपना रहे हैं। दान हेतु जो फार्म 24 ए निर्धारित है पार्टियों को उसे पूरी तरह से भरना चाहिए।

गौतम गंभीर ऑर्गन डोनेशन कैंप से जुड़े, लोगों को करेंगे जागरूक

करोगे अगर इन चीजों का दान तो बन जायेंगे सारे बिगड़े काम

अंगदान में सूरत अव्वल, 497 लोगों को मिला नया जीवन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -