पंचकल्याणक महोत्सव के लिए बन रहा 35 बाय 70 फीट का मंच
पंचकल्याणक महोत्सव के लिए बन रहा 35 बाय 70 फीट का मंच
Share:

उज्जैन। लक्ष्मीनगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में 30 मई से 4 जून तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु 35 बाय 70 का मंच व 12500 वर्ग फीट का पांडाल मक्सीरोड ब्रिज के समीप स्थित पुराना आईटीआई ग्राउंड पर निर्मित हो रहा है।

भोजनशाला के लिए 11000 व 5000 वर्ग फीट के दो पांडाल बनाये गए है जिसमे इंद्र-इंद्राणी व समाजजन के लिए अलग अलग भोजन की व्यवस्था रहेगी। महोत्सव की सम्पूर्ण व्यवस्था को 27 भागों में बांटा गया है।

पंचकल्याणक महोत्सव जैन समाज के प्रमुख संत आचार्य शिरोमणी विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद एवं मुनिश्री समता सागर महाराज व एलक निश्चयसागर के सानिध्य में संपन्न होगा। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल व मुख्य संयोजक जीवंधर जैन ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्र. अभय आदित्य व बाल ब्र. सुनील भैया इंदौर के मार्गदर्शन में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। महोत्सव के अध्यक्ष सुनील जैन खुरई वाले व महासचिव राजेन्द्र लुहाड़िया की उपस्थिति में विभिन्न समितियों की घोषणा की गई। 

जो धारण किया जाये वह धर्म

अधर्म पुण्य को नष्ट कर सकता है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -