CM योगी आदित्यनाथ को 125 किलो का साबुन भेंट करने जा रहे दलितों को पकड़ा
CM योगी आदित्यनाथ को 125 किलो का साबुन भेंट करने जा रहे दलितों को पकड़ा
Share:

झांसी। उत्तरप्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर कुछ दलित नेताओं को पकड़ लिया गया। दरअसल ये दलित राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करीब 125 किलो का साबुन भेंट करने जा रहे थे। इस तरह से लगभग 43 लोगों को पकड़ा गया है। ये लोग गुजरात राज्य की दलित कम्युनिटी के थे और लखनऊ जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार 30 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ कुशीनगर के मुसहर टोला गांव के दौरे पर थे।

अधिकारियों ने दलितों को साबुन और शैंपू का वितरण किया था। मिली जानकारी के अनुसार दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डाॅ. आंबेडकर वेचा प्रतिबंध समिति के कर्मचारियों ने रविवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी की। पुलिस द्वारा इन लोगों को पकड़ लिया गया। दरअसल कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि पुलिस ने कहा कि वे लखनऊ नहीं जा सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच और अन्य संगठनों की सहायता से लखनऊ के प्रेस क्लब में दलितों के हालात पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि दलित लोग सीएम योगी आदित्यनाथ को उपहार में साबुन देने जा रहे थे। इसके लिए इन लोगों में से करीब 1 हजार महिलाओं ने प्रति महिला 10 रूपए जुटाए। ऐसे में करीब 3 हजार 25 रूपए एकत्रित किए। मिली जानकारी के अनुसार साबुन पर भगवान गौतम बुद्ध की फोटो उकेरी गई है।

समिति के कर्मचारियों का मानना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को महात्मा बौद्ध का संदेश देना चाहते हैं। समिति के मार्टिन मैकवान द्वारा कहा गया कि कुशीनगर वह जमीन है जहां पर भगवान बुद्ध का परिनिर्वाण हुआ। पकड़े जाने पर दलितों ने अपने पक्ष में बात कही और गिरफ्तारी का विरोध किया।

नहीं पसंद आया दूल्हे का नागिन डांस, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

गैंगरेप पीड़िता पर दुबारा हुआ एसिड अटैक, योगी ने दिलाया था सुरक्षा का भरोसा

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, ट्रैक्टर से गिरा बिजली का खंबा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -